19 सितंबर को बादशाहपुर में गूंजेगा ‘जय श्री श्याम हरे का सहारा बाबा श्याम हमारा

19 सितंबर को बादशाहपुर में गूंजेगा ‘जय श्री श्याम’
चतुर्थ विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव एवं भंडारे में उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु
गुरुग्राम; श्री श्याम परिवार मंडल बादशाहपुर (रजि.), गुरुग्राम की ओर से चतुर्थ विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन शनिवार, 19 सितंबर 2026 को विनार गार्डन, बादशाहपुर, गुरुग्राम में किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6:15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकार मुखी मनोहर शरण, अमन गुप्ता, विक्की मस्ताना एवं पूजा तिवारी अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति के रंग में रंगेंगे। कार्यक्रम में भव्य श्री श्याम दरबार सजाया जाएगा।
आयोजन के तहत शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को सुबह 11:15 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर से श्री खाटू श्याम बाबा की द्वितीय भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर परिक्रमा करेगी। इसके अलावा शनिवार को दोपहर 2:15 बजे वाटिका चौक, गुरुग्राम पर खाटू धाम से बाबा की दिव्य ज्योति का आगमन होगा।
महोत्सव के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। संस्था के सदस्य दीपक कुमार ने समाजसेवी इं आरके जायसवाल से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष भंडारे में करीब 15 हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस बार इससे भी अधिक, लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।
वहीं, जागरण के कार्यक्रम में जाने-माने कलाकार मुरली मनोहर शरण, अमन गुप्ता, विक्की मस्ताना, पूजा तिवारी इत्यादि के भी शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है।