बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना हम सब की जिम्मेदारी:आरती जायसवाल

दिनेश कुमार जायसवाल गोसाईगंज, अयोध्या। बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है, प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी क्षमता को निखाऱने का अवसर मिलता है, छात्र- छात्राएं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़े, सफलता के लिए निरंतर अध्ययन,अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।उक्त बाते रविवार को गोशाईगंज कस्बे से सटे काज़ीपुर गाडर स्थित वीना सबीना पूर्व मा0 विद्यालय में आयोजित अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड मे स्थान पाए दर्जनों छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरण के उपरांत मौजूद लोगो से मुख्य अतिथि के रूप मे पधारी उप्र0 सभासद एसो0 नगरीय निकाय लखनऊ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति रजि0 गोसाईगंज- अयोध्या की अध्यक्ष आरती जायसवाल ने मौजूद लोगो से कही । इस दौरान उन्होंने बिद्यालय के दर्जनों मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पऱ विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के संरक्षक जगदीश कुमार जायसवाल ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण आधार शिला है । ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है । समारोह मे प्रमाण पत्र एवं मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के सदस्य विजय कुमार वर्मा, विद्यालय के प्रबंधक मो0 कैफ इदरीशी, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं कोऑर्डिनेटर एम0 ए0 इदरीशी, संरक्षक-आर0 ए0 सलमानी सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button