एफपीओ सीईओ ने कृषि निदेशक से की मुलाकात

रामजन्म तिवारी गोण्डा।

किसानों को समय पर खाद, बीज और गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने को लेकर लखनऊ में चर्चा हुई। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश त्रयम्बक मणि त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान उर्वरक एवं बीज वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और एफपीओ के माध्यम से किसानों तक बेहतर संसाधन पहुंचाने पर विचार- विमर्श हुआ। कृषि उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए विभागीय समन्वय मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button