डीएम के प्रथम वरीयता विषय पर होमवर्क शुरू

एसडीएम ने कान्हा गौ शाला का किया निरीक्षण
नानपारा, बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही उनका मुख्य विषय गौ शाला व्यवस्था पर होमवर्क शुरू हो गया।आज इसी क्रम में उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने पालिका निर्मित कान्हा गौ शाला का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए कुछ बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए व्यवस्था ठीक करने की बात कही। गौशाला में साफ सफाई,पानी,इलाज,टैगिंग, टीन शेड, तथा सीसीटीवी सहित हरा चारा पर जानकारी हासिल करते हुए व्यवस्था सुधार के लिए एक हफ्ते का समय दिया।मौके पर पालिका के विद्या बाबू ने बताया कि फरवरी में एक गौवंश की मृत्यु हुई थी तथा बीमार एक गौवंश को देखने आज ही डॉक्टर का भी विजिट हुआ था।श्री सिंह ने पानी, हरा चारा व सीसीटीवी को लेकर जरूरी निर्देश दिए।इस दौरान उपजिलाधिकारी ने हरा चारा हेतु करीब बारह बिस्वा भूमि सब्जी मंडी के पास उपलब्ध कराने तथा चारे की बुवाई हेतु ईओ रंग बहादुर सिंह को निर्देशित किया।
नए गौ आश्रय स्थल हेतु भूमि
निरीक्षण के दौरान ईओ ने बताया कि करीब पचासी लाख रुपए आश्रय स्थल हेतु आए हुए हैं भूमि नहीं मिलने से निर्माण नहीं हो पा रहा जिसपर एसडीएम ने शीघ्र भूमि उपलब्धता हेतु अधीनस्थों को को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान गंगा प्रताप सिंह,लेखपाल विक्की कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद शाह सहित तमाम लोग मौजूद थे।



