उप गन्ना आयुक्त ने मैजापुर चीनी मिल के गन्ना फार्म का किया निरीक्षण

बदलता स्वरूप गोण्डा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान देवीपाटन मंडल के उप गन्ना आयुक्त डॉ. आर.बी. राम एवं वरिष्ठ सीडीआई गोंडा सुनील कुमार शुक्ला ने चीनी मिल मैजापुर के गन्ना फार्म का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्नतशील प्रजाति सीओ-0118 तथा ट्रायल प्रजाति सीओ-20016, सीओ-6034 और सीओएलके-14201 के प्लाटों में जमाव, बढ़वार, कल्ले, मोटाई तथा रोग-कीट की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण कर तुलनात्मक अध्ययन किया।अधिकारियों ने किसानों से नई एवं उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई, ट्रेंच प्लांटिंग, बीज व भूमि उपचार, यंत्रीकरण, संतुलित खाद, सहफसल, आवश्यकतानुसार सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान मिल प्रतिनिधि बालेंद्र सिंह मौजूद रहे।



