करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम।

जरवलरोड, संवाददाता। घर के अंदर बिजली का पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जरवल कस्बा के द्वारिका पुरी निवासी अरुण कुमार यादव रविवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर खराब बिजली के पंखे को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित के दिया।

Related Articles

Back to top button