चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड का कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

वैज्ञानिक खेती, फसल प्रबंधन एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादों के प्रयोग पर हुआ प्रशिक्षण

बदलता स्वरूप गोण्डा। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा सीड टू हार्वेस्ट योजनांतर्गत विकासखंड तरबगंज के ग्राम पिपरी नारायनपुर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक प्रयोग, फसल प्रबंधन तथा विभिन्न कृषि उत्पादों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नारायणपुर विजयनाथ वर्मा ने किसानों से फसलों में संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के विपणन प्रबंधक नमन पांडे ने किसानों को मृदा परीक्षण की संस्तुति के आधार पर खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कंपनी के विभिन्न उत्पादों की उपयोगिता एवं उनके प्रयोग की जानकारी देते हुए बताया कि खेती एवं उत्पादों से संबंधित जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 18001805550 पर संपर्क किया जा सकता है।कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम लखन सिंह ने धान, खरीफ मक्का एवं गन्ने में समसामयिक कृषि कार्य, तोरिया, सरसों, रबी मक्का एवं शरदकालीन गन्ने की वैज्ञानिक खेती, दलहनी-तिलहनी फसलों में गंधक के प्रयोग तथा जैव उर्वरकों के महत्व की जानकारी दी।उत्तम कृषि सेवक सौरभ मिश्रा ने खरपतवार, कीट एवं रोग प्रबंधन से संबंधित उत्पादों की जानकारी दी। प्रशिक्षण स्थल पर कंपनी के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में यादव खाद एवं बीज भंडार नारायणपुर कांटा सहित प्रगतिशील कृषक रामनायक यादव, संजय यादव, राजेश यादव, प्रेमनाथ वर्मा, श्रीकांत सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती गीता देवी सहित अन्य किसानों ने प्रतिभाग किया। किसानों ने खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ कृषि उत्पादों की उपयोगिता को भी समझा। कार्यक्रम का समापन “उत्तम का योगदान, सम्पूर्ण समाधान” के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button