वाराणासी न्यूज़ 📰 अपडेट

क्रू लॉबी वाराणसी में सेफ्टी सेमिनार आयोजित

बदलता स्वरूप
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेल संचालन की संरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज क्रू लॉबी, वाराणसी में सेफ्टी सेमिनार आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता में तथा मंडल विद्युत इंजीनियर नीतीश शुक्ला की उपस्थितियों में आयोजित संरक्षा सेमिनार में मुख्य क्रू नियंत्रक, मुख्य लोको निरीक्षक, लोको पायलट, लोको शंटर, सहायक लोको पायलट एवं अन्य रनिंग स्टाफ ने भाग लिया। सेमिनार में लोको पायलटों को ट्रेन पार्टिंग जैसी परिस्थितियों में निर्धारित संरक्षा प्रक्रियाओं एवं आवश्यक कार्यवाही के संबंध में विस्तार से काउंसलिंग दी गई। मंडल रेल प्रबंधक ने ऐसी परिस्थितियों में नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। लोको का चार्ज लेते समय यदि किसी कारणवश “कैटल रन ओवर” हुआ हो, तो उसका उल्लेख लॉगबुक में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोको की अंडर-सेफ्टी फिटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समुचित जांच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सेमिनार में रनिंग स्टाफ को संरक्षा नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करते हुए सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button