चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों पर घनश्याम मिश्र का पलटवार

जिला पंचायत अध्यक्ष बोले—कांग्रेस जनता को भ्रमित करने के बजाय अपनी राजनीतिक कमजोरियों पर करे आत्ममंथन

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने निर्वाचन आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए।प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है, जिसके चलते पार्टी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर लगाए जा रहे आरोपों को अनुचित बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से 26 सितंबर को हुई बैठक के बाद एसआईआर समेत विभिन्न मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। आयोग ने निर्णय प्रक्रिया में किसी प्रकार के मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है।भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने फॉर्म-6 से संबंधित मुद्दे और कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन मामलों को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे दावों की निर्वाचन आयोग पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुका है।राहुल गांधी के बयानों का भी किया उल्लेखप्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विभिन्न अवसरों पर निर्वाचन आयोग, ईवीएम, न्यायपालिका, राफेल और बालाकोट एयर स्ट्राइक सहित विभिन्न मुद्दों पर दिए गए बयानों का उल्लेख किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले राजनीतिक दलों को तथ्यों का सम्मान करना चाहिए।जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर अपना विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button