जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में संविधान / लोकतन्त्र मूल्यों के रक्षार्थ सैकड़ों की संख्या में एकत्रित कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर शहर के मध्य अशोक लाट पर पुलिस से जद्दोजहद करते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया गया।प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वर्तमान केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा निरन्तर संविधान एवम् लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करते हुए देश के अन्दर तेरह करोड़ से अधिक मतदाताओं का नाम काटकर अनेक प्रदेशों में भाजपा सरकारें बनवाने में प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष रूप से मदद की जा रही है, जिसका खुलासा अन्य चुनाव आयुक्तों द्वारा किया गया है। सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस कार्यालय से मुख्य मार्ग होते हुए कचेहरी, कलेक्ट्रेट, संकट मोचन होते हुए अशोक लाट, बांदा पहुंच कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मांग की कि “इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट एवम् राष्ट्रपति स्वतः संज्ञान लेकर इस्तीफा लें व रॉ एजेंसी से जाँच कराकर दोषी को दंडित कर देशवासियों के साथ न्याय करें, अन्यथा सड़क से संसद तक कांग्रेस यह लड़ाई जारी रखेगी।”प्रदर्शन कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी पवन देवी कोरी, धर्मेश सिंह बहेरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट शहर अध्यक्ष अफसाना शाह,, महिला कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आकाश दीक्षित, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद संजय गुप्ता, मोहन साहू, चौधरी आर एन मानव, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश भाई, संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, आदित्य स्वरूप पाण्डेय, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जगदीश गुप्ता विक्की, शोएब रिजवी, राजेंद्र गर्ग नाती,अमित तिवारी, जीतेन्द्र गौरव, बाबूराम निषाद, जिला सचिव बाबूराम यादव, भइयालाल पटेल, अतीक अहमद,केशव पाल, अम्बिका खेंगर, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, कांग्रेस सभासद इरफान खान, , मण्डल अध्यक्ष दिलीप वर्मा, रज्जाक भाई, बलबीर द्विवेदी, राममिलन सिंह, शिवाकांत उपाध्याय, सेवादल कैलाश नाथ बाजपेई, ईशू फैज खान,छोटू गुप्ता, अंसार अहमद सिद्दीकी एड, लालू तिवारी,उर्मिला रैकवार, सुभाषिनी गुप्ता एडवोकेट, आशुतोष द्विवेदी ओरन, शिवप्रसाद त्यागी, शिवम त्रिपाठी, रवि शंकर त्रिवेदी, शैलेन्द्र सिंह कुलदीप कुमार, जगमोहन सिंह, लालबाबू राजपूत सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button