स्वच्छता से समृद्धि थीम पर लखनऊ मण्डल में विशेष पहल

बदलता स्वरूप, गोंडा। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल पर ‘स्वच्छता से समृद्धि’ थीम पर ‘कबाड़ से जुगाड़व कबाड़ से कला’ के परिप्रेक्ष्य में लखनऊ मण्डल द्वारा विशेष पहल की गई। इस विशेष पहल के अन्तर्गत कोचिंग डिपो गोरखपुर तथा कोचिंग डिपो ऐशबाग में रेल कोच के अनुपयोगी उपकरण एवं अन्य अनुपयोगी सामग्रियों से आकर्षक डिजाइन व कलाकृतियां तैयार की गईं। तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी लखनऊ जं., गोरखपुर जं0, बस्ती एवं गोंडा जं0 स्टेशनों पर लगाई गई, जिसका उद्देश्य यात्रियों एवं कर्मचारियों को अनुपयोगी सामग्री के पुनः उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

इसी क्रम में आनंदना फाउंडेशन के सहयोग से प्लास्टिक कचरे को रीसाइकिल कर बनाई गई बेंच लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्थापित की गई है। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता को केवल सफाई कार्य तक सीमित न रखते हुए जनभागीदारी, कचरा प्रबंधन एवं जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से जोड़ने का प्रयास किया गया। लखनऊ मण्डल संसाधनों के पुनः उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button