स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सीवान जंक्शन पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बदलता स्वरूप, वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन एवं मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधुरी के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत आज 28 सितम्बर, 2026 को सीवान जंक्शन पर रेल कर्मचारियों, संविदा सफाई कर्मियों एवं उनके बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, छपरा के वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. विष्णु प्रभाकर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 150 से अधिक रेल कर्मचारियों, संविदा सफाई कर्मियों एवं उनके बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री संजय यादव, श्री अवधेश कुमार सहित रेल कर्मचारी एवं संविदा सफाई कर्मी उपस्थित रहे।शिविर में रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, छपरा की चिकित्सा टीम द्वारा रेल कर्मचारियों एवं संविदा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई। कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन एवं ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान असामान्य लक्षण पाए जाने वाले कर्मचारियों को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार एवं औषधियां प्रदान की गईं। साथ ही, उन्हें नियमित व्यायाम, उचित पोषण एवं संतुलित जीवनचर्या अपनाने के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

Related Articles

Back to top button