चेतावनी के साथ दो दिन में ट्रैवलिंग अभियान – दीपावली के बाद बड़ा अभियान

चेतावनी के साथ दो दिन में ट्रैवलिंग अभियान – दीपावली के बाद बड़ा अभियान
व्यापार मंडलों की बैठक में हुआ निर्णय
नानपारा, बहराइच। दो दिनों में चेतावनी के साथ सचल अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ नगर नानपारा को अतिक्रमण मुक्त किए जाने का मसौदा उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह के चैंबर में व्यापार मंडलों की बैठक के दौरान तैयार हो गया जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनते हुए नवंबर में बड़ा अभियान शुरू होगा।उद्योग व्यापार मंडल तथा नानपारा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ श्री सिंह ने कहा कि मिहिपुरवा रोड सब्जी मंडी शिफ्टिंग के बाद आउट एरिया पूरी तरह से खुल गया अब नगर को स्वच्छ ,सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।बैठक के दौरान सुरेश चंद शाह ने स्टेशन रोड की बदहाली तथा अब्दुल मुशीर सेठ ने रोडवेज बस स्टैंड को भूमि उपलब्धता का भी मामला उठाया।फिलहाल प्राथमिक तौर पर दुर्गा पूजा को लेकर भी कई बिंदुओं पर बात हुई जिसमें कुर्मीनपुरवा बाईपास की हाई मास्क लाइट चालू करने हेतु एक्सियन से वार्ता भी की गई साथ ही हर हफ्ते अतिक्रमण के विरुद्ध जो नाली के बाहर है को लेकर चलानी कार्यवाही के आदेश ईओ रंग बहादुर सिंह को दिए गए।बैठक के दौरान अभियान के दौरान टीन शेड सहित एलॉटेड चबूतरा आदि पर भी चर्चा हुई।बैठक में सोहेल अहमद,राम प्रताप गुप्ता,मुक्तिनाथ साहू,आनंद छापड़िया,राजेश भीमराजका,प्रकाश अग्रवाल सहित करीब एक दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।





