नाबालिग को बहला-फुसलाकर गलत काम करने के आरोप में दो पूर्व परिचित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट,नरैनी,

बांदा नरैनी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गलत काम करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पीड़िता के पूर्व परिचित थे।परिजन की सूचना पर थाना नरैनी में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।इसी क्रम में 29 सितंबर की देर शाम नरैनी पुलिस ने दोनों आरोपियों को महाराजपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*बाइट क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार।*

बाइट क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार।*

Related Articles

Back to top button