योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया योग कौशल

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में “सेवा और संकल्प अभियान” के अंतर्गत योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य श्री जितेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया।योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए अपने योग कौशल, शारीरिक संतुलन, लचीलापन एवं एकाग्रता का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित योगासनों को अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा योग प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना ।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया कि विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।“सेवा और संकल्प” की भावना के साथ आयोजित यह योग प्रतियोगिता विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला सार्थक प्रयास रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने प्रतियोगिता के संचालन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार शर्मा, डॉ चमन कौर, डॉ संतोष श्रीवास्तव,डॉ रेखा शर्मा,डॉ ममता मिश्रा,आशीष गुप्ता, अनिल भट्ट, गौरव गुप्ता,मोनिका सिंह सहित अन्य ज़न भी उपस्थित रहे।





