अपनी जायज मांगों को लेकर लामबंद हुए सदर तहसील के लेखपाल

तहसील दिवस का बहिष्कार कर शुरू किया आंदोलन, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान।
सुरेश यादव-बहराइच:- अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील सदर शाखा के लेखपालों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तहसील दिवस के बहिष्कार के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने, भर्ती में वृद्धि तथा प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से अवमुक्त करने की मांग उठाई। साथ ही लैपटॉप व मोबाइल, ग्राम सचिवालय में मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व भत्ते तथा परीक्षा परिणाम घोषित कर स्थायीकरण की मांग की गई। आंदोलन कार्यक्रम के तहत 8 अक्टूबर को ऑनलाइन कार्य बहिष्कार, 10 अक्टूबर को काली पट्टी, 14 अक्टूबर कोमोटरसाइकिल रैली और 17 से 23 अक्टूबर तक धरना होगा। 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है।इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष आशुतोष प्रताप सिंह व मंत्री अवधेश कुमार के नेतृत्व में उमेश पाठक,ऋषभ यादव,नीरज त्रिपाठी,जितेंद्र मिश्र,आँचल कौशलेंद्र,दीपिका दीक्षित,उमा पाल, नेहा त्रिपाठी,स्नेहलता,कुबेर नाथ चौरसिया,सतीश वर्मा,मनीष कुमार,मनीष मौर्य,दिलीप यादव सहित दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।