कल से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, बहराइच में 1600 से अधिक स्थानों पर स्थापित होंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं

कल से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, बहराइच में 1600 से अधिक स्थानों पर स्थापित होंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं

श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति और जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न कराने की तैयारियां तेज कीं

21 अक्टूबर को होगा प्रतिमाओं का महाविसर्जन

बहराइच। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर से होगा। इसे लेकर जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति (रजि.) एवं जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस वर्ष जनपद में लगभग 1600 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि नगर क्षेत्र में 140 से अधिक स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की तैयारी है।महासमिति एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी दुर्गा पूजा उपसमितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उपसमितियों से महासमिति के माध्यम से नवीनीकरण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने को कहा गया है, ताकि पूजा आयोजन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। वहीं, महोत्सव को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महासमिति की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा तहसील मुख्यालयों एवं विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन और महासमिति का उद्देश्य आपसी सहयोग से त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है।महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट सुधाकर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा महोत्सव जनपद की आस्था और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने बताया कि महासमिति जिला प्रशासन के सहयोग से सभी पूजा कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा महासमिति में नवीनीकरण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया समय से पूर्ण कराने की अपील की।
महामंत्री कन्हैया सोनी ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। ऐसे में सभी पूजा समितियों की जिम्मेदारी है कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूजा कार्यक्रमों का संचालन करें। उन्होंने बताया कि महासमिति द्वारा तैयारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने सभी समितियों से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और महोत्सव को सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और महासमिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से महासमिति के माध्यम से अपना नवीनीकरण एवं पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने को कहा, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

(इनसेट)
21 अक्टूबर को होगा दुर्गा प्रतिमाओं का महाविसर्जन

महासमिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को दुर्गा प्रतिमाओं का महाविसर्जन किया जाएगा। इसके मद्देनजर संबंधित समितियों से समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई

Related Articles

Back to top button