झींगहाघाट पुल पर बड़ा हादसा! नहाते समय नदी में डूबा 12 वर्षीय बालक, तलाश में जुटी रामगांव पुलिस

*झींगहाघाट पुल पर बड़ा हादसा! नहाते समय नदी में डूबा 12 वर्षीय बालक, तलाश में जुटी रामगांव पुलिस।*

**थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद, तैराक पुलिस जवानों और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा**

*सुरेश यादव बहराइच:-* रामगांव थाना क्षेत्र के झींगहाघाट पुल के पास शुक्रवार शाम को नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगांव पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव एवं तलाश अभियान की निगरानी कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, बसीरगंज निवासी युवराज वाजपेई पुत्र अर्जुन वाजपेई झींगहाघाट पुल के पास नहाने गया था। इसी दौरान उसके नदी में डूबने की आशंका जताई गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बालक का पता लगाने के लिए पुलिस के तैराक जवानों और गोताखोरों को लगाया गया है। सभी लोग नदी में लगातार तलाश कर रहे हैं, ताकि बालक को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

**थानाध्यक्ष खुद संभाले हुए हैं मोर्चा**

थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस के तैराक जवानों और गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम पूरी गंभीरता से अभियान में जुटी हुई है। फिलहाल बालक का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश जारी है।

पुरानी रंजिश में हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद के साथ एक लाख का जुर्माना

सुरेश यादव बहराइच। पुरानी रंजिश में चाकू से हत्या करने के मामले में बहराइच की अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए दोषी इब्राहिम उर्फ गुल्ले को आजीवन साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।मामला मटेरा थाना क्षेत्र का है। 7 जून 2024 की सुबह वसीम खां मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी गांव के इब्राहिम उर्फ गुल्ले ने पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी रेशमा बेगम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना पूरी करते हुए आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के बाद चतुर्थ अपर जिला जज सुश्री कविता निगम ने 9 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त को हत्या का दोषी ठहराया। हालांकि, आर्म्स एक्ट की धाराओं में उसे दोषमुक्त कर दिया गया।

पितृ विसर्जन पर परिषदीय विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश।

सुधीर यादव बहराइच।:- पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को जनपद बहराइच के बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन कक्षा एक से आठ तक संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने जारी कार्यालय आदेश के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विद्यालयों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।आदेश का उलंघन करने वालो पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।इस आशय की जानकारी उत्तर-प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने दीं।

Related Articles

Back to top button