विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मार्गा माइंड केयर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बदलता स्वरूपगुरुग्राम। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 अक्टूबर को मार्गा माइंड केयर, गुरुग्राम में श्री महाकाल सेवा समिति की स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट वेदा के अंतर्गत कला एवं नाट्य चिकित्सा आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 50 लोगों ने भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व को समझा।कार्यक्रम में संस्थापक-निर्देशक रश्मि चौकसे, सह-निर्देशक गौरी राय, मनोचिकित्सक डॉ. विनय सैनी, डॉ. श्रद्धा चौधरी और डॉ. नताशा पटेल, मनोवैज्ञानिक शिवांगी, परमेश्वरी और सौम्या, कला चिकित्सक तन्वी राठौड़, संगीत एवं नाट्य चिकित्सक विशाल तथा बिजनेस हेड ईश्वर सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से सहायता लेने के लिए प्रेरित करना था। समिति ने स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कॉर्पोरेट संस्थानों में भी इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button