अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य: अकबाल बहादुर तिवारी

बदलता स्वरूप गोण्डा। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा तरबगंज के बेलसर मंडल अंतर्गत ग्राम सभा नगदही डीहा में अनुसूचित समाज के लोगों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और उनके दुख-दर्द को ध्यानपूर्वक सुना तथा हरसंभव सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश भारती, मंडल महामंत्री देवदत्त तिवारी, अवधेश तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक शैलेंद्र तिवारी, बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button