दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में एक बच्चा, प्रसव के दौरान पैदा हुए जुड़वां बच्चे

मई और अगस्त में हुई जांच के बाद 3 अक्टूबर को 15 मिनट के अंतराल पर हुआ जुड़वां प्रसव, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर उठे सवाल

कैसरगंज, बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अल्ट्रासाउंड जांच की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सिंहपुर घिसयौना, थाना हुजूरपुर निवासी रीहाना पत्नी यासीन ने दो अलग-अलग अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है।रीहाना के मुताबिक, उन्होंने पहली बार 9 मई 2026 को चिरैयाटांड़ स्थित वर्मा अल्ट्रासाउंड और दूसरी बार 11 अगस्त 2026 को कैसरगंज स्थित राज पैथोलॉजी में अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। आरोप है कि दोनों जांच रिपोर्ट में गर्भ में एक ही बच्चे की जानकारी दर्शाई गई थी। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को चिरैयाटांड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि दोनों बच्चों का जन्म महज 15 मिनट के अंतराल पर हुआ। महिला के पास दोनों बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र भी मौजूद हैं।महिला ने वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए जिलाधिकारी बहराइच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में लापरवाही अनियमितता सामने आई है तो इनके संबंधित खिलाफ दोनो अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में किसी अन्य गर्भवती महिला को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।सबसे बड़ा सवाल यह है कि मई और अगस्त में कराई गई दोनों अल्ट्रासाउंड जांच में एक ही बच्चे की जानकारी कैसे सामने आई, जबकि 3 अक्टूबर को महिला ने 15 मिनट के अंतराल पर दो बच्चों को जन्म दिया? क्या जांच के दौरान कोई चूक हुई या रिपोर्ट तैयार करने में लापरवाही बरती गई? इन सवालों का जवाब स्वास्थ्य विभाग की निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button