जनकल्याणकारी योजनाओं से साकार हो रहा ‘सबका साथ, सबका विकास’ – अकबाल बहादुर तिवारी

बदलता स्वरूप गोण्डा। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार कर रही हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा मेहनौन के बहलोलपुर मंडल की ग्राम पंचायत करमडीह के मुफिया टोला स्थित अनुसूचित बस्ती में संवाद एवं मिलन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने के साथ लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा हरसंभव सहयोग और समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, रवि तिवारी, मंडल महामंत्री अजय वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक गया प्रसाद दूबे, बूथ अध्यक्ष मन्नू कुमार भारती, मिश्री लाल सोनी, अवधेश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी गांवों में पहुंचकर जनसंवाद कर रहे हैं और लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विधानसभा मनकापुर के वजीरगंज मंडल स्थित पूरे डाढ़ू गांव में भी भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button