ए आर एम रोडवेज की ताबड़तोड़ कार्यवाही। बिना टिकट चार यात्री”जनरथ पर”?

(संविधान चौक से सीमा एम की रिपोर्ट) ।
बीते चौबीस घंटे में रूपईडीहा डिपो के ए आर एम राम प्रकाश द्वारा बसों की चेकिंग के दौरान कई कार्यवाही से हड़कंप मच गया।बीती शाम रूपईडीहा वापसी पर एक जनरथ पर चार बिना टिकट पैसेंजर पकड़े जाने तथा संबंधित कंडक्टर के विरुद्ध कार्यवाही से जहां हड़कंप की स्थिति रही वही दूसरी ओर अन्य जनपदों में चेकिंग अभियान पर प्रश्न चिन्ह भी लगता दिखाई दिया।कुर्मीनपुरवा बाईपास पर आज मंगलवार को भी चेकिंग अभियान के दौरान कई कार्यवाही की चर्चा आम है।बाईपास पर चेकिंग के दौरान श्री प्रकाश ने बताया कि रूटीन चेकिंग बराबर होती रहती है,छोटी कमियों पर चेतावनी के साथ बिना टिकट पर कार्यवाही की जा रही है।
रोडवेज से करें यात्रा – सुरक्षित और मंगल यात्रा को लेकर उन्होंने यात्रियों से अपील की कि रोडवेज बस से यात्रा सुगम,सुरक्षित रहती है जिसमें सामनों की सुरक्षा के साथ दुर्घटना पर रोडवेज बीमा योजना का भी लाभ देती है। हाल फिलहाल पूरे अभियान के दौरान हड़कंप की स्थिति देखी गई।कार्यवाही की भी चर्चा डिपो में आम थी।



