पुकारी में धूमधाम से हुआ देवी प्रतिमा का विसर्जन, गूंजे जय माता दी के जयकारे।

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट *पुकारी (बांदा)।* शारदीय नवरात्रि के समापन पर ग्राम पुकारी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। नौ दिनों तक चले पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और मेले के बाद पूरे गांव में भक्ति का माहौल विसर्जन के दिन अपनी चरम पर रहासुबह से ही देवी पंडाल में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने हलवा-पूरी और फल-फूल से मां का अंतिम श्रृंगार किया। पंडित जी द्वारा हवन-पूजन और आरती के बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजाकर विसर्जन के लिए रवाना किया गया।शोभायात्रा जैसे ही गांव की गलियों से निकली, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आगे-आगे डीजे पर देवी गीत बज रहे थे, जिस पर युवा और बच्चे जमकर नाच रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश लिए जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। “जय माता दी” और “मां अगले बरस तू जल्दी आना” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।ग्रामीणों ने बताया कि इस बार पंडाल में रोजाना शाम को भजन मंडली और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। सुरक्षा को देखते हुए युवाओं की टोली ने खुद ही भीड़ और यातायात को संभाला।तहसील के मुख्य विसर्जन स्थल पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। अंत तक शांति और सौहार्द बना रहा।कमेटी ,अध्यक्ष हीरो मिश्रा, निशांत चतुर्वेदी, राहुल,अन्शू,प्यूस,भोला,अंश, शैलेंद्र,सहदीप, मोहित, सुमित आदि मौजूद रहे,




