भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी की बैठक, तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने पर जोर

श्रावस्ती ब्यूरो | राजकुमार की रिपोर्ट
भिनगा। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा में 231वीं अग्रणी आसूचना एजेंसी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता एसएसबी लखीमपुर-खीरी क्षेत्रक मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक वी. विक्रमण ने की। बैठक में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा हुई।वी. विक्रमण ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई पर जोर दिया।बैठक में प्रमोद देवरानी (कमांडेंट, तृतीय वाहिनी), मनोरंजन कुमार पाण्डेय (कमांडेंट, 9वीं वाहिनी), राजन श्रीवास्तव (कमांडेंट, 70वीं वाहिनी), कैलाश रमोला (कमांडेंट, 59वीं वाहिनी), अमरेन्द्र कुमार वरुण (कमांडेंट, 62वीं वाहिनी), पुलिस उपाधीक्षक चंद्रकेश सिंह, डॉ. भीम कुमार गौतम और तरनजीत सिंह (पीएआई, सीपी रूपईडीहा) सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



