जीएम उदय बोरवणकर ने चार रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और संरक्षा पर दिया जोर

निर्माण कार्य समय से पूरा करने और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

बदलता स्वरूप | वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को बनारस, राजातालाब, हरदत्तपुर और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कांत पाण्डेय, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जीएम ने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण और रेल संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हरदत्तपुर स्टेशन पर पैनल रूम और संरक्षा संबंधी अभिलेखों की जांच कर ट्रेन परिचालन में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने को कहा। साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या-1 और सर्कुलेटिंग एरिया में स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button