वंदे भारत और विकसित भारत पर 716 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पूर्वोत्तर रेलवे ने चार विद्यालयों में आयोजित की निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता

वाराणसी, 28 अक्टूबर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी के चार विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 716 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कैंट, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बरेका, कंचनपुर तथा भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन में आयोजित प्रतियोगिताओं के विषय ‘मॉडर्न ट्रेन-वंदे भारत’ और ‘विकसित बनारस, विकसित भारत’ रहे।विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से आधुनिक रेल सुविधाओं और विकसित भारत की परिकल्पना पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।रेलवे प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें देश के विकास, आधुनिक रेल सुविधाओं और विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ना है।

Related Articles

Back to top button