एसआईआर के जरिए विपक्ष को घेरने की तैयारी, भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा का प्रयास
लखनऊ, 28 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से विपक्ष को घेरने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि मतदाता लोकतंत्र के मंदिर की ईंट है और लोकतंत्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए मतदाताओं के अधिकारों की समय-समय पर सुरक्षा आवश्यक है।भाजपा अवध क्षेत्र की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कराया है। पार्टी के अनुसार, इससे एक से अधिक बार मतदान करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने और अवैध मतदाताओं को सूची से बाहर करने में मदद मिलेगी।प्रेस नोट में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर सत्ता हासिल करने के लिए देश की आंतरिक व्यवस्था में विदेशी दबाव समूहों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। इसमें राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए गए हैं। भाजपा ने एसआईआर के विरोध को जनता की सत्ता का विरोध बताते हुए विपक्ष की आलोचना की है।प्रेस नोट भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र के मीडिया सह-प्रभारी अमित वर्मा की ओर से जारी किया गया है।



