10 हजार रुपये के लिए रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी, तीन गिरफ्तार

अयोध्या घूमने जाने के लिए भाई से वसूली की थी योजना, तीन मोबाइल बरामद

बदलता स्वरूप गोण्डा। खोड़ारे पुलिस ने 10 हजार रुपये वसूलने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रचने वाले शिवम राजभर, राहुल राजभर उर्फ सूरज और मासूम रजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को शिवम के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश कर उसे गन्ने के खेत से बरामद किया था। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल डाटा की जांच में घटना संदिग्ध मिली। पूछताछ में शिवम ने अपने ममेरे भाई राहुल और दोस्त मासूम रजा के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रचने की बात बताई। योजना के तहत भाई को धमकी भरे संदेश और फोटो भेजकर 10 हजार रुपये लेने थे, ताकि तीनों अयोध्या घूमने जा सकें।थाना खोड़ारे में मुकदमा संख्या 292/2026, धारा 308(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आफाक खाँ, उपनिरीक्षक छोटेलाल, मुख्य आरक्षी चन्द्रशेखर मौर्या, शेषमणि दुबे तथा आरक्षी नितेश कुमार साव, गौरव मिश्रा, शैलेष प्रताप चौहान और शिवम पाल।

Related Articles

Back to top button