आईपीएल शुगर मिल जरवलरोड में गन्ना क्रय केंद्रों के कांटों का हुआ पूजन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना, पेराई सत्र 2026-27 के सफल संचालन की कामना
बहराइच। आईपीएल शुगर यूनिट जरवलरोड में सोमवार, को आगामी गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए गन्ना क्रय केंद्रों के कांटों का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। विभागाध्यक्ष (गन्ना) सहित चीनी मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर गन्ना क्रय केंद्रों के कांटों का पूजन कर किसानों के हित, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई। साथ ही आगामी पेराई सत्र को व्यवस्थित, सुचारु एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए मंगलकामना की गई।चीनी मिल परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से नए पेराई सत्र के बेहतर संचालन और किसानों के साथ समन्वय बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।इस अवसर पर आईपीएल महाप्रबंधक टी.एस.राणा,महाप्रबंधक गन्ना संजीव चौधरी,लेखाधिकारी अजीत सिंह समेत चीनी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे।



