संतुलित उर्वरकों के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार

बदलता स्वरूपगोण्डा। भारत सरकार के निर्देशानुसार कृषि विभाग जनपद गोंडा द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को ग्राम खुटिहन विकासखंड छपिया जनपद गोंडा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पधारे डॉ.राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने गेहूं की सीड ड्रिल मशीन से बुवाई, खरपतवार प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग, नैनो उर्वरकों का प्रयोग एवं महत्व, दलहनी व तिलहनी फसलों में गंधक का प्रयोग, हरी खाद की खेती,शरद कालीन गन्ना के साथ सहफसली खेती, सरसों की वैज्ञानिक खेती आदि की जानकारी दी । शेषनारायण एडीओ कृषि ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि गेहूं आदि फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग कराकर किसान भाई अनुदान का लाभ उठा सकते हैं । बसंत कुमार गुप्ता विषय वस्तु विशेषज्ञ ने कृषकों से वैज्ञानिक खेती करने का आवाह्न किया । रोहित सिंह बीटीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मनीष कुमार मिश्रा प्राविधिक सहायक ने मृदा परीक्षण, बृजेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक ने कृषि यंत्रीकरण योजना, सूरज प्राविधिक सहायक ने कुसुम योजना आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर रामकिशुन वर्मा एटीएम सहित काफी संख्या में कृषकों तथा कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।




