झालीधाम में 18 नवंबर को होगा भव्य परिक्रमा महापर्व, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

शांति मनोरम तपोवन आश्रम झाली धाम गोण्डा में विशाल भंडारे का भी होगा आयोजन, तैयारियां पूरी शुरू

बदलता स्वरूप गोण्डा। खरगूपुर क्षेत्र स्थित झालीधाम में 18 नवंबर, को पावन परिक्रमा महापर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। शांति मनोरम तपोवन आश्रम झाली धाम गोण्डा में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर आश्रम की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।खरगूपुर स्थित झालीधाम मंदिर के महंत श्री स्वामी नरसिंह दास ब्रह्मचारी ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह नौ बजे से परिक्रमा महापर्व का शुभारंभ परिक्रमा लगभग 5 किलोमीटर तक होगा इस अवसर पर श्रद्धालु परिक्रमा, अन्नदान और संत-महात्माओं के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।श्री महंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सनातन परंपरा में तीर्थस्थलों की परिक्रमा का विशेष महत्व है। महापुरुषों की तपस्या से पवित्र हुई भूमि की परिक्रमा करने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है।कार्यक्रम में अयोध्या ज्योतिषाचार्य राकेश तिवारी, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी एवं ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी, आशीष त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, बबलू शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, राजेश दुबे, नमन मिश्रा, कृष्ण मोहन मिश्रा संजय सोनी, की सहभागिता रहेगी। आयोजन में आश्रम के शिष्यों, संत-महात्माओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजक मंडल की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर परिक्रमा महापर्व में शामिल होने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button