गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों की 90 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिलें कुर्क

बदलता स्वरूप गोण्डा। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गोण्डा पुलिस ने तीन अभियुक्तों की करीब 90 हजार रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिलें कुर्क की हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर 12 नवंबर को धानेपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में की गई। कुर्क की गई मोटरसाइकिलों में अब्दुल गफूर की प्लेटिना जिसकी कीमत 50 हजार रुपये, संतराम यादव की पैशन प्रो जिसकी कीमत 15 हजार रुपये तथा अजीत सिंह की स्प्लेंडर जिसकी कीमत 25 हजार रुपये आंकी गई है। कुर्की की कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार गौतम और नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह की मौजूदगी में थानाध्यक्ष मोतीगंज तेजनारायण गुप्ता व पुलिस टीम ने संपन्न कराई। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई।

Related Articles

Back to top button