छठ पर्व को लेकर डीआरएम ने किया लखनऊ-गोण्डा रेलखंड का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

गोण्डा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, सफाई, पेयजल, खानपान स्टॉल और रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं

गोण्डा, 12 नवंबर। छठ पर्व पर विशेष ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ-गोण्डा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गोण्डा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या छह पर यात्री सुविधाओं एवं सुधार कार्यों की समीक्षा की। गोण्डा यार्ड में पॉइंट संख्या 321ए का संरक्षा निरीक्षण किया। रेलवे अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेलवे कॉलोनी में आवासों की मरम्मत कार्यों की प्रगति भी देखी।उन्होंने स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई के साथ खानपान स्टॉल, पानी की मशीनों, पेयजल व्यवस्था, आईपीएस कक्ष तथा अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, स्टेशन अधीक्षक और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button