छठ पर्व को लेकर गोंडा स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और डॉग स्क्वायड की संयुक्त चेकिंग

पटाखे और विस्फोटक सामग्री रेलवे परिसर में न ले जाने के लिए यात्रियों को किया जागरूक

गोंडा, 12 नवंबर। दीपावली के बाद लौट रहे यात्रियों और छठ पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोंडा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर अनिरुद्ध राय के नेतृत्व में जीआरपी और डॉग स्क्वायड की टीम ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों एवं उनके सामान की जांच की गई।टीम ने यात्रियों को त्योहार के दौरान पटाखे और किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री रेलवे परिसर या ट्रेन में न ले जाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही सुरक्षित रेल यात्रा के लिए सतर्क रहने की अपील की।

Related Articles

Back to top button