छठ पर्व पर गोंडा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों का सघन चेकिंग अभियान

बदलता स्वरूप गोंडा। दीपावली के बाद घर लौट रहे यात्रियों और छठ पर्व पर रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में 14 नवंबर को गोंडा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस एवं डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।सीओ जीआरपी गोरखपुर की उपस्थिति में आरपीएफ पोस्ट गोंडा, जीआरपी गोंडा एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में जांच की। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध वस्तुओं एवं सामान की जांच की गई।संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया कि त्योहार के अवसर पर पटाखे अथवा किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री लेकर रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म या ट्रेन में प्रवेश न करें। यात्रियों को बताया गया कि ऐसी सामग्री रेल परिसर में ले जाना गंभीर खतरे का कारण बन सकता है।सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा जीआरपी को दें।

Related Articles

Back to top button