डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव की 119वीं जयंती पर दिव्यांग बच्चों को वितरित की गई खाद्य एवं पठन-पाठन सामग्री

अमित शरण बॉबी
फतेहपुर। सुप्रसिद्ध आध्यात्मवेत्ता व प्रख्यात होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ सत्यनारायण श्रीवास्तव जी की 119 वी जयंती डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में मनाई गई।डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सर्वप्रथम डॉ सत्यनारायण जी के चित्र में माल्यार्पण किया गया।फिर सभी दिव्यांग बच्चों को खाद्य सामग्री,पठन पाठन सामग्री वितरित किया।डॉ अनुराग ने बताया कि डॉ सत्यनारायण जी उनके नाना थे और वह योग्य होमियोपैथिक चिकित्सक थे एवं निर्धनों की चिकित्सा निःशुल्क करते थे तथा समाज के लिये हमेशा समर्पित रहते थे,नगरपालिका परिषद, आर्यसमाज,रामलीला कमेटी व जनपद के कई विद्यालयों में प्रबन्धक व सदस्य रहते हुए अपनी सेवाएं दी।उन्हीं के आदर्शों के अनुगामी बनकर डॉ अनुराग द्वारा सेवा का संकल्प लिया गया है।इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी मनीष कुमार, अभिनव श्रीवास्तव संयोजक होमियोपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।



