बहराइच में मेदांता हॉस्पिटल का स्वास्थ्य शिविर, 92 लोगों को मिला मुफ्त जांच और परामर्श का लाभ

बदलता स्वरूप
सौरभ श्रीवास्तव
बहराइच। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं रोटरी क्लब बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर, शनिवार को एपेक्स चिल्ड्रन हॉस्पिटल (ड्रोलिया हॉस्पिटल के निकट) में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोटेरियन डॉ. मंजरी तिवारी के यहां किया गया, जिसमें 92 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का निशुल्क पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम), पीएफटी (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट), आरबीएस (रैंडम ब्लड शुगर), बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) एवं बीपी (ब्लड प्रेशर) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की गईं। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूध की बोतल एवं दूध का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. दिनेश प्रताप सिंह, सचिव रो. रामेश्वर रस्तोगी एवं रो. कैलाश जालान ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है। इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में रो. अनिल सिंघल, रो. प्रदीप केडिया, रो. अनिल गुप्ता, अनिल गोयल, रवि कोठारी, आशीष जैन, सुमित जिंदल, हिमांशु कंसल, अर्पित अग्रवाल एवं महेश गुप्ता (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 92 लोगों को जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिला। आयोजकों की इस पहल की सराहना की गई।



