गोंडा महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गोंडा। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बदलता स्वरूप

जानकारी के अनुसार, दर्जीकुआं क्षेत्र के लोढ़ियाघाटा निवासी सूरज सिंह अपनी पत्नी सलोनी सिंह को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के सुबह प्रसव के दौरान सलोनी सिंह की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और अस्पताल के सीएमएस को दी गई, लेकिन इसके बावजूद सीएमएस मौके पर नहीं पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button