संविधान दिवस संस्करण क्रम में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बदलता स्वरूप
बहराइच। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा 25 नवंबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज, बहराइच में संविधान दिवस संस्करण क्रम में युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। “विकसित भारत” की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विकसित भारत की संकल्पना एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन जिला युवा अधिकारी शुभम् की देखरेख में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति अवार्डी एवं यूथ आइकन आयुष वर्मा द्वारा विकसित भारत की युवा संकल्पना पर पी पी टी के माध्यम से प्रतिभागी युवाओं को जानकारी प्रदान करते हुए परस्पर संवाद किया गया। जिसमें युवाओं ने अपने प्रश्न रखे एवं यूथ आइकॉन द्वारा सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें जनहित के कार्यों से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम के समापन सत्र में जिला युवा अधिकारी महोदय ने सभी प्रतिभागियों उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षक और बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी मौजूद रहे।




