राम जन्मोत्सव पर युवाओं ने निकाली शोभाजय।श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा जमुनहा बाजार- यात्रा

-नवरात्रि के बाद राम नवमी पर सुन्दर पालकी के साथ निकली शोभायात्रा-

श्रावस्ती

नवरात्र पर्व के बाद राम नवमी में श्रीराम के जन्मोत्सव पर जमुनहा मे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। साथ ही विभिन्न मंदिरो मे श्रीराम के जन्म होते ही चौपाईयो के साथ आरती उतारी गई। वही क्षेत्र के कई जगहो पर मेले का आयोजन किया गया।

चैत्र नवरात्रि के नवमी पर्व पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर जमुनहा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से मंदिर समिति व हिन्दू संगठनो की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जो कि मंदिर से बस स्टैण्ड चौराहा, कटहल लाइन, चौक बाजार, भरत मिलाप चौराहा, वासुदेव चौराहा, ईदगाह मार्ग, रानीपुरवा, होलिका दहन स्थल होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्तो ने रामाधुन के साथ डीजे पर भक्ति गीतो के साथ जमकर थिरके।

वही दोपहर होते ही प्रभु श्रीराम का जन्म होते ही मंदिरो मे भय प्रगट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी, की आरती करके प्रभू के आगमन पर रीतिरिवाजों के अनुसार सोहर, बधावा आदि गीतों को गाकर खुशियां मनाई। इस दौरान मंदिरो मे श्रद्वालुओ की भारी भीड़ उमड़ी। वही जमुनहा क्षेत्र के भट्ठा कुटी, राप्ती बैराज स्थित मां जगतपति धाम मंदिर पर विशाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमे देर रात्रि तक भारी भीड़ रही।

Related Articles

Back to top button