महापौर पद पर अनीता शरद पाठक बाबा अपने हजारो समर्थकों के साथ अपना नामांकन करेंगी

अयोध्या। नगर निगम महापौर पद के लिए 23 अप्रैल 2023 को अनीता शरद पाठक बाबा अपने हजारों समर्थकों के साथ अपना नामांकन करेंगी बताते चलें कि वरिष्ठ भाजपा नेता व मित्रमंच राष्ट्रीय प्रमुख शरद पाठक बाबा ने 1 सेट व उनकी पत्नी अनीता पाठक ने 4 सेट में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही नामांकन पत्र खरीदा था। शरद पाठक बाबा ने बताया कि हमने जबसे होश सम्भाला है तबसे राष्ट्र के लिए, धर्म के लिए, हिन्दुत्व के लिए, व समाज के लिए कार्य किया है। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर, धारा 370 और आर्टिकल 35A के विरोध में अयोध्या से कश्मीर के लाल चौक के लिए तिरंगा यात्रा भी निकाली। त्रेतायुग की तिलोदकी गंगा नदी के पुनर्जीवन के अभियान का नेतृत्व किया जिसमें सफ़लता मिली, देश के इतिहास में पहली बार अयोध्या में मित्र मंच के तत्वावधान में वर्ष 2018 में 100 से अधिक मुस्लिमों के साथ जय श्री राम के नारों के साथ पंचकोसी परिक्रमा किया। महारानी पद्मावती व 16000 महिलाओं के जोहर दिवस को हिंदुस्तान के कई शहरों में व विश्व के कई देशों में बलिदान दिवस पर सम्मान दिवस के रुप में मनाया।

श्री राम चरित्र मानस, रामायण एवं श्रीमद् भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। अयोध्या में राम पथ निर्माण चौड़ीकरण में व्यापारी भाइयों से वार्ता कर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा किया। CAA के समर्थन में सम्पूर्ण अयोध्या में जन जागरुकता अभियान चलाया।

Related Articles

Back to top button