नपाप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन मतदान की अपील

बलरामपुर। भाजपा सरकार बनने के बाद देश और प्रदेश में 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार बढ़ गया। केवल जाति और धर्म की राजनीति करके देश को बाटने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। यह बाते भंडारखाने चौराहे पर कांग्रेस प्रत्याशी शबाना बानो के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज देश में जो भी इंफ्राटक्चर हो वो कांग्रेस की देन है। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस बीसीसी के सदस्य डा पंकज गुप्ता ने कहा कि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कहते है की उन्हे मौका मिला तो वह विकास करेंगे। पहले वह यह बताए कि जिन पांच सालो में नगर की जनता ने उन्हें मौका दिया था उसमे उन्होंने क्या किया। उन्होंने बसपा, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब आपस में मिले हुए है। इन्हे सिर्फ कमीशन से मतलब है काम से कुछ नही। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लोगो से मतदान करने की अपील की। सभा को पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, रानू खान, डा प्रतीक मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसी नेताओ ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button