अयोध्या नगर निगम में शामिल गांवों में होगी शहर जैसी सुविधाएं

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम से मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार महंत गिरीश त्रिपाठी शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से बात करते हुए महंत गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरीके से अयोध्या को हर बजट में स्थान दिया है और कइ हजार करोड़ रुपए अयोध्या के विकास के लिए दिए हैं वह इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। महंत गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में अयोध्या की तस्वीर ही बदल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या नगर निगम में शामिल हुए 41 गांव भी एक नई पहचान के रूप में सामने आएंगे और उन गांव में शहर जैसे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Back to top button