लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार-

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के परिजनों द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button