दुष्कर्म का इनामिया आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त- वीरू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया था।

Related Articles

Back to top button