नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार-

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना खोडारे पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त नीरज उर्फ रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button