एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50000 का इनामी आरोपी

बदलता स्वरूप गोंडा। एस0टी0एफ0 लखनऊ व थाना को0देहात की संयुक्त टीम ने 50,000 के ईनामिया पास्को एक्ट में अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ बब्लू को मुखबिर खास की सूचना पर खोरासा बाजार से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वादी की नाबालिका पुत्री के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था।  जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात में मु0अ0सं0- 207/2020, धारा-323/504/506/376डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)ब/3 (2)5 एससीएसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। 
जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा 50,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button