माल सहित चोर गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त अनिल कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से 05 बोटा यूकेलिप्टस की लकड़ी को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने वादी विनय कुमार पुत्र स्व0 रामवीर नि0 ग्राम गोनवा कुर्मिनपुरवा के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को चोरी से काट लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button