हत्या की आरोपी महिला को आजीवन कारावास व 25 हजार के अर्थदण्ड की सजा

बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं एसपी आकाश तोमर द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई, जिसके फलस्वरूप हत्या करने की आरोपी अभियुक्ता को सश्रम आजीवन कारावास व रु0 25 हजार के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई। 03.12.2019 को थाना को0 नगर क्षेत्र के अन्तर्गत एक हत्या जैसी जघन्य घटना घटित हुई थी जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्ता मानसी चौरसिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना को0नगर के पैरोकार मुख्य आरक्षी अशोक कुमार के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तां को न्यायालय अपर एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट गोण्डा ने सश्रम आजीवन कारावास व रुपये पच्चीस हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button